फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Petrol pump manager dies of electrocution

Etawah News: पेट्रोल पंप के मैनेजर की करंट से मौत

Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump manager dies of electrocution
पेट्रोल पंप के मैनेजर की करंट से मौत
विज्ञापन

बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के कस्बा बरालोकपुर में स्थित पेट्रोल पंप पर बिजली के तार की चपेट में आकर मैनेजर की मौत हो गई। गुरुवार शाम चार बजे मुकुंद कठेरिया (35) पुत्र पप्पू कठेरिया निवासी बरालोकपुर पेट्रोल पंप पर मौजूद था। तभी अचानक किसी तरह बिजली के तार की चपेट में आ जाने से झुलसकर बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों ने युवक के परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवक को शहर में निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहरा मच गया। थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि जानकारी मिली है अभी कार्रवाई के लिए कोई सूचना या तहरीर नही मिली है।

.................................
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
चकरनगर। थाना क्षेत्रके गांव जरहौली के पास भरेह उदी मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चकरनगर से रिश्तेदारी से अपने घर वापस जा रहे बाइक सवार लवेदी थाना क्षेत्र के गांव चिंडौली निवासी कल्याण सिंह पुत्र कैलाश सिंह सिंह को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed