फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Petrol, diesel prices also jumped after a century

शतक पार हुआ पेट्रोल, डीजल के दामों भी उछाल

Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Petrol, diesel prices also jumped after a century
इटावा। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण पेट्रोल ने मंगलवार को भाव का शतक लगा दिया और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते भाव से आम जन के साथ पंप मालिक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि अब लागत अधिक है लेकिन कमीशन बहुत कम मिल पा रहा है। पिछले साल नवंबर में भी पेट्रोल 107 रुपये तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों के कारण प्रदेश सरकार ने नवंबर में टैक्स घटा दिया था जिससे पेट्रोल के दाम कम हो गए थे। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे। 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने लगी है। 21 मार्च से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। 24 मार्च को ही दाम नहीं बढ़ाए गए थे। मंगलवार को फिर पेट्रोल के दामों में 80 पैसे और डीजल के दामों में 70 पैसे की बढ़ोतरी की गई। 21 मार्च से डीजल के दामों में 4.79 रुपये और पेट्रोल के दामों में 4.76 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पांच साल में पेट्रोल का रेट दोगुना हो गया है लेकिन कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। इससे कई लोगों का कारोबार तो बंदी की कगार पर पहुंच गया है। अभी 2.70 रुपये प्रति लीटर कमीशन मिलता है। पूर्व अध्यक्ष केेके राज ने कहा कि पंप संचालकों की लागत दोगुनी से अधिक हो गई है। कर्मचारियों की सेलरी से लेकर अन्य खर्चे भी बढ़े हैं। कमीशन न बढ़ने से बहुत घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के रेट
तिथि पेट्रोल डीजल
21 मार्च 95.81 87.30
22 मार्च 96.61 88.11
23 मार्च 97.41 88.91
24 मार्च 97.41 88.91
25 मार्च 98.21 89.71
26 मार्च 98.97 90.48
27 मार्च 99.47 91.04
28 मार्च 99.77 91.39
29 मार्च 100.57 92.09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed