{"_id":"1b04c409aca7c266a7cfdd652b082643","slug":"performance-by-teachers-at-the-training-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण स्थल पर टीचरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण स्थल पर टीचरों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के रैपिड सर्वे का प्रशिक्षण शनिवार को हो-हल्ला और हंगामे की भेंट चढ़ गया। काम में लगाए गए बेसिक शिक्षा विभाग के टीचरों ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपे और नारेबाजी भी की। पंचायत चुनाव में रैपिड सर्वे हर दस वर्ष के बाद होता है। इसके आधार पर पिछड़ा वर्ग के लोगों की गणना की जाती है।
विज्ञापन
चूंकि इस वर्ष पंचायत चुनाव होने की संभावना है। लिहाजा शासन के निर्देश पर रैपिड सर्वे कराया जा रहा है। इसमें टीचरों की ड्यूटी लगाने पर प्रशासन से उनकी तनातनी हो गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि रैपिड सर्वे के तहत ओबीसी की गणना होनी है। इसी के आधार पर ओबीसी का पंचायत चुनाव में आरक्षण तय होना है। सर्वे कार्य प्रगणक करेंगे और प्रगणक के तौर पर परिषदीय अध्यापकों समेत प्रेरकों आदि अन्य कर्मचारियों को लगाया गया। ज्यादातर प्रगणक शिक्षक बनाए गए हैं।
उधर टीचरों ने प्रगणक की ड्यूटी न करने का एलान किया हुआ है। शनिवार को ब्लाक स्तर पर सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संबंधित एसडीएम ब्लाक सभागारों में पहुंच गए। वहीं टीचर भी मौके पर पहुंचे लेकिन टीचरों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के बजाय प्रशिक्षण स्थल पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एसडीएम के सामने नारे, फिर ज्ञापन सौंपा
महेवा। विकास खंड महेवा सभागार में रैपिड सर्वे के प्रशिक्षण का टीचरों ने बहिष्कार कर नारेबाजी की। एसडीएम के सामने प्रशिक्षण का विरोध करते हुए नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
विरोध करने वालों में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार यादव , मंत्री मनोज कुमार कठेरिया, राजेश कुमार, वीर शिरोमण तिवारी, विनोद कुमार, सर्वेश कुमार, उदय सिंह, राजीव कुमार, हाकिम सिंह, सर्वोदय दोहरे, अनीता यादव, संध्या राजपूत, मुन्नी देवी, जया, गीता, कालिन्द्री, पृर्वी, साधना आदि रहीं।
चकरनगर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में शनिवार को रैपिड सर्वे में प्रगणक ड्यूटी के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के टीचरों ने धरना दिया और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
यहां प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव, महामंत्री विनोद कुमार एवं कोषाध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव की संयुक्त अगुवाई में एसडीएम प्रमोद तिवारी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम श्री तिवारी ने बताया कि शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।
उन्होंने बताया कि रैपिड सर्वे के तहत ब्लाक क्षेत्र में ओपीडी गणना के लिए 74 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। बहिष्कार के चलते प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं हो पाया। इस संबंध में डीएम को अवगत कराया जाएगा।
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक के टीचरों ने भी शनिवार को रेपिड सर्वे का बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ भरथना ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के आवाहन पर सभी टीचरों ने सर्वे का बहिष्कार किया है।
एसडीएम अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि चुनाव यज्ञ की तरह होता है। कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है, सहयोग न करके कर्मचारी गलत कार्य कर रहे हैं।
बहिष्कार के बाद बिना बैठक के ही सभी अधिकारी वहां से चले गए। बैठक में तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव, रामराज यादव बीडीओ, एडीओ पंचायत सूरज सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह चौहान आदि अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
हर जगह सिर्फ विरोध
सैफई (इटावा)। ब्लाक सभागार में होने वाले प्रशिक्षण का यहां टीचरों ने पूर्णतया बहिष्कार किया। प्राथमिक शिक्षक संघ संजीव यादव की अगुवाई में एक ज्ञापन एसडीएम सियाराम मौर्य को सौंपा गया।
श्री यादव ने कहा कि 27 जुलाई 2011 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। इसकी धारा 27 के अनुसार टीचरों को दस वर्षीय जनगणना, आपदा राहत एवं निर्वाचन कार्यों के अलावा अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद भी उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य दिए जा रहे हैं। इसलिए टीचर इस प्रगणक ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं।
विरोध करने वालों में ब्लाक मंत्री हरिओम कश्यप, मीडिया प्रभारी आफताब हुसैन, अनुपम कौशल, अरुण कुमार, रामजी गुप्त, राजकुमार, संतोष, ममता आदि शामिल रहे। बढ़पुरा ब्लाक सभागार में ब्लाक अध्यक्ष जयवीर सिंह भदौरिया, महामंत्री विपिन मिश्रा के नेतृत्व में रैपिड सर्वे में प्रगणक ड्यूटी लगाने का विरोध दर्ज कराया गया।
एसडीएम सदर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि न्यायालय के आदेशानुसार गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाना न्यायसंगत नहीं है। इस दौरान बिहारी लाल शर्मा, नौशाद अली, आशुतोष सक्सेना, उपेंद्र पाठक, रश्मि, गायत्री शंखवार, अंजना आदि शिक्षक शामिल रहे।
जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार यहां तहसील सभागार के बाहर टीचरों ने धरना दिया और रैपिड सर्वे की ड्यूटी का विरोध किया। तहसील सभागार में शनिवार सुबह जैसे ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। वैसे ही बड़ी संख्या में टीचर वहां पर पहुंच गए और सभागार के बाहर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में टीचर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे साथ न्याय नहीं होता। तब तक हमारा संगठन धरना-प्रदर्शन करता रहेगा। धरने में मंत्री हरीमोहन राजपूत, राजवीर सिंह यादव, मनोज धाकरे, श्याम मोहन गुप्ता, विनय यादव, श्रीप्रकाश भारद्वाज आदि शामिल रहे।
ऊसराहार प्रतिनिधि के अनुसार यहां ताखा ब्लाक मुख्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव के अगुवाई में शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि सभी टीचरों को कोर्ट के आदेशानुसार रैपिड सर्वे के कार्य से मुक्त रखा जाए।
इस दौरान रामबाबू गुप्ता, अवधेश, प्रेमसिंह, उत्तर कुमार, सुभाष चंद्र, शिवकुमार पाल, रामप्रकाश, चित्रा कठेरिया, अर्चना, दिलीप सिंह, सतीश चंद्र, अक्ष्ज्ञत तिवारी, शिववीर शाक्य आदि ने एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने टीचरों को समझाने का काफी प्रयास भी किया लेकिन वे प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए तैयार नहीं हुए।