{"_id":"62bc9b0814b4e7453e45e747","slug":"people-who-went-to-the-in-laws-house-were-beaten-up-as-a-thief-etawah-news-knp704996919","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक को लोगों ने चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक को लोगों ने चोर समझकर पीटा
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। नगला सेवा में ततेरे भाई की ससुराल में आए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीठ दिया, उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस युवक को थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के शालू नगर निवासी विकास के ताऊ के बेटे विपिन की ससुराल नगला सेवा में है। मंगलवार रात विकास भाई की ससुराल कार से आया था। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। विकास गांव के बाहर गाड़ी खड़ी करके बार-बार सायरन बजा रहा था। शक होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस पर विकास भागने लगा। लोगों ने चोर समझकर उसका पीटा और कार का शीशा तोड़ दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस विकास को थाने ले गई। चौकी प्रभारी कुम्हावर आरपी सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद विकास को रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया।