{"_id":"627e9cd8f8c98657591b8e22","slug":"people-suffering-from-sky-heat-throughout-the-day-etawah-news-knp6966135135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी तपिश से दिनभर बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी तपिश से दिनभर बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
छुट्टी पर छाता लगाकर घर जाते स्कूली बच्चे। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। विदा हो रहे बैसाख में आसमान से बरस रही आग लोगों को बेहाल कर रही है। लोग यह सोचकर ही परेशान हैं कि बैसाख में गर्मी के तेवर इतने तल्ख हैं तो ज्येष्ठ में क्या स्थिति होगी। शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप होने से लोग घरों से निकलने से बचते रहे।
पिछले दिनों तेज हवाओं, बूंदाबांदी और ओले गिरने से मौसम का रुख कुछ नरम जरूर हुआ था, लेकिन फिर से सूर्यदेव की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनमत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर में लू के थपेड़ों के बीच लोग निकलने से बचते रहे। मजबूरी में निकले लोग गमछा से मुंह ढककर निकले। महिलाएं और बच्चों ने छातों का सहारा लिया। सुबह 10 बजे 37 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। दोपहर 12 बजने तक पारा तीन डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 40 डिग्री पहुंच गया। तीन बजे तक 43 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
13 दिन का तापमान
तारीख तापमान
1 मई 40
2 मई 40
3 मई 41
4 मई 40
5 मर्ई 38
6 मई 40
7 मई 40
8 मई 41
9 मई 41
10 मई 40
11 मई 40
12 मई 40
13 मई 43