फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   people put children name mulayam

नेता जी बने आदर्श तो बच्चों के नाम रखे मुलायम

Wed, 12 Oct 2022 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
people put children name mulayam
चकरनगर (इटावा)। प्रशंसक मुलायम सिंह को देवतुल्य मानते रहे हैं। उनका जलवा लोगों के दिलों में ऐेसे कायम रहा कि बच्चों का नाम भी मुलायम रखा जाने लगा।
विज्ञापन

नगलाजोर के जितेंद्र यादव ने आठ साल के बेटे का नाम मुलायम सिंह रखा है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार मुलायम को पूज्य मानता है। गांव के रामवीर सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव को मसीहा बताया। कहा कि जिसने समाज का उत्थान किया, वह हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा। यही सोच कर बेटे का नाम मुलायम रखा है।
कस्बा चकरनगर के अभिलाष सिंह यादव ने कहा कि नेता जी ने यादव समाज को नई ऊंचाई प्रदान की। मुलायम उनके हृदय में बसे हैं। अपने छोटे बेटे का नाम भी उनके नाम पर रखा है। कस्बे के सूरज राठौर तो बेटी को मुलायम सिंह उर्फ बेटू के नाम से पुकारते हैं। बोले कि उनकी नजरों में मुलायम का स्थान देवतुल्य है। चांदई के शैलेंद्र कुमार दिवाकर ने उन्हें प्रेरणा मानकर बेटे का नामकरण किया।
विज्ञापन

गोहानी के लखपत सिंह दोहरे ने कहा कि मुलायम ने दबे पिछड़े हर आदमी का उत्थान किया। बेेटे से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपेक्षा है। तेजपुरा गांव के मुकेश कुमार सविता ने बताया कि वह मुलायम सिंह के अनन्य भक्त हैं। घर में भी हर रोज मुलायम का जिक्र रहे, इसलिए बेटे का नाम मुलायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed