{"_id":"295e953045d1b7227b49ccba79af522d","slug":"people-beaten-a-trader-because-he-was-following-a-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोया व्यापारी को लुटेरा समझकर धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोया व्यापारी को लुटेरा समझकर धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई से खोया का भुगतान लेकर वापस लौट रहे कारोबारी को कट मारने वाले ट्रक का पीछा करना महंगा पड़ गया। पहले तो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी उसे न केवल धुना दिया बल्कि शांति भंग के आरोप में जेल भी भेज दिया।
विज्ञापन
औरैया निवासी खोया व्यापारी अजय दुबे ने बताया कि वह अपने साथी आशीष तिवारी के साथ वैगन आर कार से सैफई खोया का भुगतान लेने के लिए गया था। लौटते समय रात 9.30 बजे महेवा से पहले हाइवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से टक्क र मारकर दुर्घटना करने की कोशिश की।
विज्ञापन
अजय दुबे ने अपनी कार के चालक शिवम से ट्रक का पीछा कर पकड़ने के लिए कहा। ट्रक चालक क्षेत्र का ही रहने वाला था उसने महेवा से अहेरीपुर मार्ग पर गाड़ी मोड़ दी। इसके बाद भी खोया व्यापारी ने अपनी गाड़ी से ट्रक का पीछा करना जारी रखा। उधर ट्रक चालक ने अहेरीपुर के कुछ लोगों को फोन कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक चालक के कई परिचित बाइकों से आ गए। खोया व्यापारी को ट्रक लुटेरा समझकर पीटना शुरू कर दिया। खोया व्यापारी मदद के लिए अहेरीपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें ट्रक लुटेरा समझकर धुन दिया और थाने ले आए।
ट्रक चालक की ओर से लूट की कोशिश करने की शिकायत की गई थी। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने खोया व्यापारी तथा कार चालक को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया।