फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   people are facing danger due to monkeys

सड़कों पर बंदरों का आतंक, बचाव के नहीं कर रहे इंतजाम

Sun, 20 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
people are facing danger due to monkeys
इटावा। शहर की सड़कों, मोहल्लों से लेकर रेलवे स्टेशन तक बंदरों का आतंक है। जिम्मेदार विभाग अभी तक बचाव के इंतजाम नहीं करा पा रहा है। प्रतिदिन लोग बंदरों के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो व तीन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। रोजाना करीब 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यहां मुख्य गेट से लेकर प्लेटफार्म तक खूंखार बंदर लोगों को दौड़ा लेते हैं। बैग और खाने पीने का सामान तक छीन लेते हैं। 10 दिन में चार से छह लोगों को बंदर शिकार बना चुके हैं। वहीं कलक्ट्रेट में भी बंदरों का आतंक है। डीएम कार्यालय के पास आने वाले फरियादियों को अक्सर लोग दौड़ा देते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कुत्ता अथवा बंदर काटे के रोजाना करीब 50 मरीज आते हैं। शहर की गली, मोहल्लों व छतों पर मंडराने वाले बंदरों से लोग काफी परेशान हैं। ज्यादातर महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ही शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से खाना छील ले जाते
एसडी फील्ड निवासी प्रमोद रावत ने बताया कि पहले तो यात्री प्लेटफार्म की बेंच पर खाना खा लेते थे, अब प्लेटफार्म पर विचरण करने वाले बंदरों की वजह से डर लगता है। बंदर हाथ से कौरा छीन ले जाते हैं।
चौगुर्जी निवासी आशुतोष दीक्षित एडवोकेट ने बताया कि रिश्तेदार प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन रुकने के बाद नए फुट ओवरब्रिज पर चढकऱ नीचे आने का प्रयास कर रहे थे। आगे चलने पर कई बंदर बीच में बैठे थे, जिन्हे देखकर रुकना पड़ा। कहीं दौड़ न पड़ें।
दुकानदार रीना जैन ने कहा कि स्टेशन पर बंदरों का आतंक इस कदर है कि वह कई लोगों को काट चुके हैं। बच्चों को लेकर जाने पर सावधानी बरतनी पड़ती है।
अतुल चौरसिया ने बताया कि बच्चों के लिए स्टेशन के बाहर से केला ले जा रहे थे। बंदरों ने थैली छुड़ा ली।
यह मोहल्ले ज्यादा प्रभावित
शहर में बंदरों के आतंक से सबसे ज्यादा पुरबिया टोला, पक्का तालाब, कचहरी रोड (पुरानी दिवानी के आसपास), चौगुर्जी, एसडी फील्ड, हर्ष नगर, सती मोहल्ला, कटरा सेवाकली इत्यादि मोहल्ले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
- स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को पत्र लिख चुके हैं। अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द फिर से पत्र लिखेंगे। बताया कि स्टेशन पर बंदरों के आतंक की वजह से यात्रियों को परेशानी होती है।

- जिला वनाधिकारी अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोगों को बचाने के लिए रेंजरों को बंदर पकड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्य स्थानों पर जाल लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed