{"_id":"64a5c0a59b72b4bd380d8ea5","slug":"peacock-stuck-in-tejas-engine-train-stopped-for-five-minutes-etawha-news-c-216-1-sknp1011-242-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तेजस के इंजन में फंसा मोर, पांच मिनट रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तेजस के इंजन में फंसा मोर, पांच मिनट रुकी ट्रेन
Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 01: मृत मोर को ले जाता वन विभाग कर्मी। संवाद
तेजस के इंजन में फंसा मोर, पांच मिनट रुकी ट्रेन
भरथना। अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में राष्ट्रीय पक्षी मोर फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे भरथना-साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच की है। मोर के ट्रेन के इंजन में फंसते ही लोको पायलट ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन भरथना स्टेशन पर रोकी।
तेजस एक्सप्रेस के इंजन में मोर फंसे होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रेन रुकने पर इंजन में फंसे मोर को मृतावस्था में निकाला। इस दौरान लगभग पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हुई। आरपीएफ कर्मियों को सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों को मृत मोर को सुपुर्द किया। (संवाद)
...................................
फोटो संख्या 02: भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी नंदन कानन एक्सप्रेस। संवाद
कोच से धुआं निकलने पर रोकी ट्रेन
भरथना। आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस की वातानुकूलित कोच के नीचे से धुआं निकलने पर ट्रेन को बुधवार को 11:50 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। जानकारी मिलने पर यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों के करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद कमी को ठीक करने के बाद ट्रेन 12:05 बजे को अगले स्टेशन को रवाना हुई। यांत्रिक कर्मियों के अनुसार कोच के नीचे रबर से धुआं निकलने पर ट्रेन को रोका गया था, जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
......................................