फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paving the way for contracted buses to run, will run on 27 routes from March

Etawah News: अनुबंधित बसों के चलने का रास्ता साफ, मार्च से 27 रूटों पर दौड़ेंगी

Fri, 16 Feb 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for contracted buses to run, will run on 27 routes from March
इटावा। छोटे रूटों पर डग्गामर वाहनों के सहारे चल रही लगभग तीन लाख आबादी को जल्द राहत मिलेगी। परिवहन निगम 27 रूटों पर अनुबंधित बसें चलाएगा। शासन से इसके लिए अनुमति मिल गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बड़े रूटों के साथ ही छोटे रूटों पर चलने वाले लोगों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का लाभ देने के लिए बनाई गई योजना अब धरातल पर आ रही है। एआरटीओ, एआरएम की ओर से संयुक्त रूप से सर्वे करके तैयार किए गए रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने की अनुमति शासन से मिल गई है।
विज्ञापन

करीब 27 मार्ग चिह्नित किए गए हैं, जो जिले को आसपास के जिलों के छोटे रूटों से जोड़ रहे हैं। इन रूटों पर वाहन चलने से लगभग तीन लाख की आबादी को डग्गामार वाहनो से राहत मिलेगी। 20 फरवरी को लखनऊ में इस संबंध में होने वाली बैठक में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक बसें चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन रूटों पर चलेंगी बसें

- इटावा-जसवंतनगर से बसरेहर वाया वैदपुरा,
- कर्री पुलिया से बमुरी वाया नगला कडोरी
- कर्री पुलिया से जसवंतनगर वाया छिमारा
- जसवंतनगर से सैफई वाया लरखौर
- चितभवन से चकरनगर वाया भरथना
- चितभवन से वकौली वाया भरथना
- चितभवन से कुदरैल वाया डुडा चौराहा
- इटावा से चकरनगर वाया उदी, जरौली
- इटावा से अंदावा वाया इकदिल
- इटावा से निवाड़ीकला वाया लुधियानी चौराहा
- इटावा से पारना वाया जसवंतनगर, बलरई
- इटावा से गदोखर वाया जसवंतनगर तिजौरा
- इटावा से वैवहा वाया चौपला, समथर
- इटावा-भरथना से बसरेहर वाया ऊमरखेड़ा लोहियापुर
- बसरेहर से सैफई वाया लोहियापुल, नगला सोसिया
- इटावा से साम्हो वाया भरथना,
- इटावा से ऊसराहार वाया बहादुरपुर
- इटावा से ऊसराहार वाया कर्री पुलिया
- इटावा से मुरौंग वाया पछायगांव
- इटावा-औरैया-भैसौंल-अयाना
- इटावा-औरैया-अयाना
- इटावा-औरैया-भरसान
- इटावा-औरैया-धर्मपुर-सन्दलपुर
- इटावा-औरैया-फफूंद-देवरपुर
- इटावा-औरैया, ककोर-बेसुंधरा
- इटावा-औरैया-बेला, हरदू नुनारी




इन रूटों का भी मिलेगा लाभ
मैनपुरी-इटावा से लखना वाया नवादा, मैनपुरी-इटावा से कंधेसीहार वाया ददौर की पुलिया, मैनपुरी-इटावा से धरवार वाया जमुनाबाग, मैनपुरी-इटावा से कचौराघाट वाया जसवंतनगर, मैनपुरी-इटावा से रैपुरा वाया कुम्हावर राहिन, औरैया-भरथना-अच्छलदा-घसारा, उरई-इटावा वाया सीकरी-दाउपदपुर-जालौन-शेरगढ़घाट की बस का भी जिले के लोगों का लाभ मिलेगा।

---------------

वर्जन

शासन की ओर से चिह्नित किए गए रूटों पर बसें चलाने की अनुमति दे दी गई है। टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराकर बसों को दौड़ाया जाएगा।

- पीआर पांडे, आरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed