फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patients upset due to lateness of doctors

Etawah News: चिकित्सकों की लेटलतीफी से मरीज परेशान

Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Patients upset due to lateness of doctors
बकेवर। कस्बा स्थित 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी और लापरवाही के कारण मरीजों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह अस्पताल खुलने पर पहुंचे मरीज डॉक्टरों के न पहुंचने से मायूस होकर घर लौट जाते हैं। कई चिकित्सक दो से तीन दिन बाद ड्यूटी पर पहुंचते हैं। जबकि अस्पताल में हर रोज 250 से 300 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




शासन ने क्षेत्रीय लोगों की सुविधाओं के लिए कई चिकित्सकों की नियुक्ति की थी। इससे लोगों को उपचार के लिए 20 से 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय नहीं भागना पड़ेगा, लेकिन डाक्टरों की लेटलतीफी लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं। अस्पताल में दूरदराज से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सकों के आने का इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं कुछ गंभीर मरीज परेशान होकर मजबूरन निजी डाक्टर से अपना इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे 15 मरीज इलाज के लिए चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे थे। सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती अस्पताल में मौजूद थे। अन्य कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट वीणा दवा के काउंटर पर कालेज के ट्रेनी फार्मेसी छात्रों के साथ मरीज को दवा देने के इंतजार में बैठीं नजर आईं। सुबह 9:52 पर एक चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचकर 10:15 बजे से मरीजों को देखना शुरू किया। साढ़े दस बजे एक महिला चिकित्सक भी अस्पताल पहुंचीं। 11 बजे के करीब दो और चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। फार्मासिस्ट वीणा, मनोज और लैब टेक्नीशियन विकास और स्टाफ नर्स वर्षा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीजों की बा


ग्राम बेरीखेड़ा से अपने चार वर्ष के पुत्र के साथ अस्पताल आईं महिला रानी देवी ने बताया कि नौ बजे अस्पताल आ गई थीं, लेकिन कोई चिकित्सक ही नहीं आए। एक घंटे से इंतजार कर रही हैं। लुधियानी निवासी वृद्धा नारायणी देवी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे वह अस्पताल आ गई थी, लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक ही नहीं आया। डेढ़ घंटे से इंतजार कर रही है।





वर्जन

सभी चिकित्सकों व पैरामेडीकल स्टॉफ को समय से ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाबजूद समय से नहीं आ रहे हैं। उनसे जवाब मांगकर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. वीरेंद्र भारती, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article