{"_id":"6398c57ca42e3b2b5e285c5a","slug":"patient-are-facing-problem-due-to-doctors-late-etawah-news-knp733330669","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इलाज कराना है तो डॉक्टर का करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इलाज कराना है तो डॉक्टर का करना होगा इंतजार
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल आने वाले मरीज डॉक्टरों के देर से आने से परेशान हैं। मंगलवार को फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। करीब दो घंटे तक मरीज उनका इंतजार करते रहे। उनकी कुर्सी 11 बजे तक खाली रही। स्टाफ ने बताया डॉक्टर साहब राउंड पर गए हैं, आते ही होंगे।
गांव कर्री बीना से आए प्रेमवीर ने बताया वह नौ बजे आ गए थे। लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। पता नहीं कितनी देर में आएंगे और कितना इंतजार कराएंगे।
भरथना चौराहा से आईं निर्मला ने बताया कि कल से बुखार आ रहा है। दवा लेने आए हैं करीब डेढ़ घंटा से यही सुन रहे हैं डॉक्टर आने वाले हैं
फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी वार्ड में भर्ती मरीजों को वही देखते हैं। राउंड लेने और मरीजों का हाल लेने में समय लग जाता है। राउंड लेने के बाद अपने कक्ष में आए।