फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pati ki gala ghotker hatya

प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या

Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
pati ki gala ghotker hatya
फोटो संख्या 25 पुलिस गिरफ्त में प्रेम व प्रेमिका का - फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। थाना क्षेत्र के कुम्हावर गांव की एक महिला ने शुक्रवार देर रात प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पति के चीखने की आवाज बाहर न जा सके इसलिए टीवी की आवाज तेज कर दी। पति का दम निकलने के बाद महिला ने पहले प्रेमी को घर से बाहर निकाला इसके बाद परिजनों को पति की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। परिजनों ने युवक के गले में निशान देखकर पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूछताछ के बाद महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सैफई के ग्राम कुम्हावर निवासी राधेश्याम (25) पुत्र दीनदयाल खेती-किसानी करता था। उसके भाई गजाधर ने बताया कि शुक्रवार रात राधेश्याम खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। रात लगभग 11 बजे उसके खेत पहुंचने पर वह घर चला गया था। इसके बाद रात लगभग एक बजे राधेश्याम की पत्नी भारती देवी ने खेत में आकर जानकारी दी कि राधेश्याम को कुछ हो गया है। यह सुनकर वह परिजनों के साथ छोटे भाई के घर गए तो वह मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा था। भाई के मुताबिक उसके गले में निशान थे और टीवी की आवाज तेज थी। परिजनों ने पत्नी पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी ग्रामीण फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने भाई गजाधर की तहरीर पर भारती देवी व उसके प्रेमी पूर्व प्रधान राजेश राठौर के बेटे सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था, मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत के रास्ते आता था सोनू्
राधेश्याम के खेत में जाने के बाद सोनू छत के रास्ते घर में आता-जाता था। दोनों के घरों की छत जुड़ी हुई हैं। इसके चलते किसी को शक भी नहीं होता था। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी राधेश्याम व उनके परिजनों को नहीं थी।
इनसेट
तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद राधेश्याम का शव गांव में पहुंचा तो परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार हुआ। तीन साल के बेटे जिगर ने मुखाग्नि दी तो इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोग आंसू नहीं रोक सके।

हत्या के समय साथ ही सो रहा था बेटा
गजाधर ने बताया कि राधेश्याम छह भाइयों में सबसे छोटा था। चार साल पहले उसकी शादी भारती से हुई थी। तीन साल का बेटा जिगर है। शादी के बाद भारती की जिद पर राधेश्याम अलग मकान में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक जिस वक्त भारती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की उस समय उसका बेटा साथ ही चारपाई पर सो रहा था।

फोटो संख्या 20 मृतक राधेश्याम की फाइल फोटो

फोटो संख्या 20 मृतक राधेश्याम की फाइल फोटो- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 21 विलाप करते परिजन

फोटो संख्या 21 विलाप करते परिजन- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 22 फ़ोटो मे मृतक का पुत्र जिगर

फोटो संख्या 22 फ़ोटो मे मृतक का पुत्र जिगर- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed