फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   patel is shilpi of intrigity says dm

राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे पटेल : डीएम

Tue, 01 Nov 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
patel is shilpi of intrigity says dm
इटावा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम ने छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कराने का कार्य बड़ी कुशलता से किया। कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा ने किया।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने छात्र-छात्राओं और कैडेट्स की रैली को रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर, डीएम चौराहा, एसएसपी चौराहा ,पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा होते हुए जीजीआईसी कालेज पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में स्काडट गाइड, एनसीसी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म, शिव नारायन, केकेडीसी, अर्चना मेमोरियल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। डीआईओएस राजू राणा, डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. गीताराम और एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने जिला अस्पताल में फल बांटे।
पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़
राष्ट्रीय एकता के लिए रविवार को शहर में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई। वहीं बकेवर में सीओ भरथना पुलिस कर्मियों के साथ दौड़े। भरथना के बालूगंज मार्ग पर स्थित शहीद पार्क में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। भरथना नगर पालिका परिषद में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
रन फॉर यूनिटी में एकता का महत्व बताया
इटावा। जीसी जीनियस में अध्यापकों व बच्चों ने रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सुनीलदत्त अवस्थी, चेयरपर्सन डॉ. प्रत्यूष तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उदयवीर सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय में भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान पर भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई।
पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी दौड़ कराई गई। डॉ. रेखा, प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमाकांत राय मौजूद रहे। रेडवुड ग्लोबल स्कूल में सीनियर बच्चों की मैराथन हुई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी गई है। प्रबंधक अज्ञात वर्मा, प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा आदि मौजूद रहे।
मानिकपुर मोड़ स्थित पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य/प्रबंधक डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। ज्ञान स्थली एकेडमी विजय नगर और सैफई के तिरुपति बालाजी महाविद्यालय में भी कार्यक्रम हुुआ।

ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला के बच्चों ने मानव शृंखला बनाई। बकेवर के जनता कॉलेज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। नारायन कॉलेज और बकेवर के रॉयल हैपी किड्स और जसवंतनगर के मुलायम सिंह इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed