फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pataudi and Maryam will go to Gorakhpur by Etawah Safari

इटावा सफारी से गोरखपुर जाएंगे पटौदी और मरियम

Thu, 25 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pataudi and Maryam will go to Gorakhpur by Etawah Safari
इटावा। लॉयन सफारी के शेर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर भेजे जाएंगे। 25 सितंबर 2019 को जूनागढ़ से लाए शेर पटौदी और शेरनी मरियम को शनिवार को विशेष वाहन से गोरखपुर रवाना कर दिया जाएगा। वह वहां गोरखपुर चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि लॉयन सफारी में 18 माह का वक्त गुजारने के बाद पटौदी और मरियम की जोड़ी को भेजा जा रहा है। वह गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए ही यहां लाए गए थे। दोनों को सकुशल पहुंचाने के लिए एक डॉक्टर, फारेस्टर, दो कीपर साथ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

कुनबा बढ़ाने की तैयारी
इटावा लॉयन सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वयस्क हो चुकीं पांच मादाएं और छह नर शेरों को मिलन के लिए अलग रखा जाएगा। सफारी में अभी तक परिवार बढ़ाने वाले जेसिका और शेर मनन की उम्र काफी हो चली है। दोनों ने सफारी को आठ शावक दिए हैं। इन शावकों में भी कुछ वयस्क हो चुके हैं। नए जोड़ों को उम्र के हिसाब से चुना गया है। इस दौरान उनके वंश का भी ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

होली से पहले शेरों के दीदार की तैयारी
शेरों के दीदार न हो पाने के कारण इटावा लॉयन सफारी पहुंच रहे पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। शेरों को लॉयन सफारी में नहीं छोड़ा गया है। पर्यटक सिर्फ भालू, हिरन, काले हिरन को ही देख पा रहे हैं। निदेशक का कहना है कि नेशनल जू अथॉरिटी के मानकों को पूरा कर लिया गया है। होली से पहले सफारी में शेर छोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed