फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Passengers returning from darshan due to snowfall and road cut got stuck on the way

Etawah News: बर्फबारी व सड़क कटने से दर्शन कर लौट रहे यात्री रास्ते में फंसे

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers returning from darshan due to snowfall and road cut got stuck on the way
इटावा। बाबा अमरनाथ यात्रा पर एक जुलाई को दर्शन करने गए 101 सदस्यों के जत्थे में 28 सदस्य पंचतरणी में भारी बर्फबारी व पत्थर गिरने के कारण पांच दिन से और 22 सदस्य जम्मू श्रीनगर मार्ग पर स्थित रामबन के पास सड़क कटने के कारण तीन दिन से फंसे हैं। सभी यात्री सीआरपीएफ कैंप में रोके गए हैं।
विज्ञापन


अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के इटावा अध्यक्ष ओमरतन कश्यप व सचिव जय सिंह चौहान के नेतृत्व में इटावा से 101 सदस्यों की टोली दर्शन के लिए रवाना हुई थी। इसमें ओमरतन के साथ 48 सदस्यों का एक जत्था दर्शन के लिए तीन जुलाई को पहलगाम से निकला और दर्शन कर जम्मू स्टेशन पर वापस हो गए। इसके बाद चार जुलाई को 53 सदस्यों की टोली जयसिंह चौहान के साथ दर्शन को रवाना हुई। इसमें 28 सदस्य दर्शन कर बालटाल के रास्ते लौट आए तो वहीं बस से जम्मू स्टेशन जाते समय श्रीनगर जम्मू मार्ग पर रामबन के पास बने टनल के पीछे सड़क फटने से उनको भी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रोक दिया गया जिन्हें मीरबाजार स्थित सीआरपी कैंप में रोका गया है। इस टीम में दिनेश यादव, टीटू, बंटी यादव, देवेंद्र यादव, राजवीर, विनय समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इनको सड़क निर्माण न होने के कारण सोमवार की देर शाम छोड़े जाने की संभावना सीआरपीएफ के कमांडेंट की ओर से जताई जा रही है। दोनों हादसों के कारण दर्शन करने अमरनाथ गए भक्तों के परिजन एक वर्ष पूर्व हुई अमरनाथ गुफा पर बादल फटने की घटना के का्रण डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed