फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Passengers arriving by plane will be home quarantined

हवाई जहाज से आने वाले यात्री होंगे होम क्वारंटीन

Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Passengers arriving by plane will be home quarantined
इटावा। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विदेश व देश के दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों की निगहबानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे, बस स्टेशनों संग उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थानों में सैंपलिंग का काम तेज हो गया है। सैफई हवाई पट्टी पर कोई भी जहाज उतरेगा, तो आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा।
विज्ञापन

दिल्ली या अन्य किसी एयरपोर्ट पर विमान से आने वाले यात्रियों में अगर कोई इटावा जिले का होगा, तो यहां आने पर एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। शहर की 123 व ग्रामीण क्षेत्र की 471 निगरानी समितियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने को कहा गया है।
साथ ही बाहर से आने वालों की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देंगे। उसके बाद टीम मौके पर भेजकर संबंधित व्यक्ति का सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर जिले के उच्च तकनीकी संस्थानों व डिग्री कालेजों में सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसका प्रभारी डॉ. सुशील कुमार को बनाया गया है।

जिले के आईटीआई, जेके नर्सिंग कालेज, बाबा भीमराव आंबेडकर इंजीनियरिंग कालेज, सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जनता इंटर कालेज बकेवर समेत कई कालेजों के छात्र-छात्राओं व अन्य की सैंपलिंग की जा चुकी है।
इनका एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है। सीएमओ का कहना है कि कोरोना की टेस्टिंग को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed