फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Party workers must remain vigilant and ensure their names are not struck off the list: Shivpal

कार्यकर्ता रहें सतर्क, न कटने दें सूची से नाम : शिवपाल

Sun, 11 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Party workers must remain vigilant and ensure their names are not struck off the list: Shivpal
फोटो: 40 सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। स्रोत आयोजक
सैफई। कस्बे में सफल किसान बाजार के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सतर्क और सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से नहीं कटने चाहिए। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके पंजीकरण के लिए प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने फार्म-7 के माध्यम से नाम कटवाने की प्रक्रिया पर नजर रखने और किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाए जाने की आशंका होने पर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि खेती की लागत, फसलों के उचित दाम और सिंचाई जैसी समस्याओं से किसान पहले ही जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें राहत देने के बजाय परेशान न करें।
विज्ञापन


बिजली निगम की चेकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसानों के साथ हो रहा यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती के लिए खाद, बिजली और सिंचाई की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed