फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Party candidates have the responsibility of winning

पार्टी प्रत्याशियों को जिताना कार्यकर्ताओं का दायित्व है

Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Party candidates have the responsibility of winning
महिला कांग्रेस की बैठक में नेशनल कोआर्डिनेटर विद्या नेगी, प्रतिभा अटल पाल और भारतीय बघेल को स्मृ - फोटो : ETAWHA
इटावा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी। ज्यादा से ज्यादा पार्टी प्रत्याशियों को जिताना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस कमेटी बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करेगी। इसकी निगरानी पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कर रहीं हैं। जोनल प्रभारी भारतीय बघेल ने जिले में महिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की। नेशनल कोआर्डिनेटर विद्या नेगी ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती के साथ महिलाओं की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इसके लिए संगठन मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, महिला जिलाध्यक्ष, कमला वर्मा, कुसुमलता उपाध्याय, मनोज दीक्षित, सचिन शंखवार, नजर बानो, निर्मला देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed