फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Participate teachers in nation building

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक सहभागिता करें

Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Participate teachers in nation building
प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया - फोटो : ETAWHA
इटावा। विकास खंड बढ़पुरा का प्रेेरणा ज्ञानोत्सव समारोह व शैक्षिक गोष्ठी गुरुवार को सरस्वती महाविद्यालय के हॉल में हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह प्रोफेसर प्रदीप भदौरिया ने प्राइमरी शिक्षा को राष्ट्र की नींव बताया। कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में पूरी सहभागिता करें और बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बेसिक शिक्षकों को उनके कर्तव्य बोध से अवगत कराया। कहा कि बेसिक शिक्षा ही बच्चों की आधारशिला है। विधायक प्रतिनिधि हरीनारायण बाजपेयी और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एआरपी राकेश पांडेय ने लिंग संवेदीकरण पर विचार रखे। एसआरजी रामजनम सिंह ने दीक्षा व रीड अलोंग एप और एआरपी अजय दीक्षित ने समर्थ और शारदा योजना के बारे में बताया। वीनस सिंह सेंगर, सुनील चतुर्वेदी, नागेंद्र पाल, शैतान सिंह, दीपमाला सिंह, जयंत कुमार, रितूबाला, सपना चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed