{"_id":"c3e1bd7fb89951313cf914fdd37d3cab","slug":"partha-sarathi-karthikeyan-won-the-doubles-title-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्थ सारथी, कार्तिकेय ने जीता युगल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्थ सारथी, कार्तिकेय ने जीता युगल खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
चंदगीराम स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। इसमें पार्थ सारथी व कार्तिकेय ने अंडर 19 बालक युगल मुकाबले में पराग मिश्रा व आयुष पटेल को 21-19 और 21-14 से पराजित किया।
विज्ञापन
इससे पहले अंडर 13 वर्ष के सिंगल मैच में पार्थ सारथी ने भव्य बघेल को 21-08, 21-13 से हराया। अंडर 13 के युगल मुकाबले में पार्थ सारथी व अर्जित ने सर्वेश व भव्य बघेल की जोड़ी को हराया। 15 वर्षीय बालक युगल में पार्थ सारथी व चिराग ने आयुष पटेल व सर्वेश की जोड़ी को 21-14, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
बालिका एकल के अंडर 17 वर्ग में श्रव्या वर्मा ने सिमरन को हराकर प्रतियोगिता जीती। अंडर 15 एकल में सिमरन ने श्रव्या वर्मा को हराया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी अरुण दीक्षित ने पुरस्कार वितरित किए। चीफ रेफरी की भूमिका ऐजाज हुसैन व संतोष ने निभाई।
विज्ञापन
इस मौके पर लालजी दुबे, प्रो केके यादव, शैलेंद्र यादव, राजीव यादव, ओंकारनाथ वर्मा, रोमी यादव, एसके वर्मा, योगेश पांडेय,मन्नू यादव व सीमा वर्मा, अंजू, अर्चना पांडेय आदि मौजूद रहे। बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राज्यमंत्री अशोक यादव एवं सचिव राज कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।