{"_id":"65bd5b908dba0b48b6090084","slug":"pantoon-bridge-of-naugaon-andawa-will-be-ready-in-10-days-etawha-news-c-216-1-etw1002-108310-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 10 दिन में तैयार हो जाएगा नौगांव-अंदावा का पैंटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 10 दिन में तैयार हो जाएगा नौगांव-अंदावा का पैंटून पुल
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। तहसील क्षेत्र के नौगांव और अंदावा के बीच यमुना नदी पर पैंटून पुल बनना शुरू हो गया है। इसके बन जाने से 50 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
महेवा और चकरनगर क्षेत्र के गांवों को जोड़ने के लिए हर वर्ष अक्तूबर के बाद पैंटून पुल बनवाया जाता है लेकिन इस बार लोक निर्माण और सेंक्चुअरी विभाग में आपसी तालमेल न बन पाने के कारण पुल का निर्माण नहीं हो सका। 13 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की और ग्रामीणों की समस्या को उठाया।
खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया और इसका निर्माण शुरू कराया। नौगांव की तरफ से पुल तक पहुंचने के लिए मिट्टी डालकर एप्रोच रोड बनाई जाने लगी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गगन पाल ने बताया कि 10 दिन में पैंटून पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोग आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
महेवा ब्लॉक के गांव अंदावा की मड़ैया, यादवान की मड़ैया, पुर्वा मल्लाहन, विनायकपुर, लालपुर, पुरावली, रतनपुर, मेहंदीपुर, लाखी, गंगदासपुर, ढकाताल, दिलीप नगर और चकरनगर ब्लॉक के नौगांव, गोहानी, खिरीटी, रनिया, भरेह, चकरपुरा, छिबरौली, राजपुर सहित 50 से अधिक गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।