फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Panicat election rage fires on youth, narrowly escaped

पंचायत चुनाव की रंजिश पर युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Panicat election rage fires on youth, narrowly escaped
इकदिल (इटावा)। क्षेत्र के देसरमऊ गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में सुमित गोयल पर गांव के ही नितिन राजपूत ने अवैश असलहे से फायर कर दिया। इससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर असलाहा लहराते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

देसरमऊ गांव में सुमित गोयल अपने खेतों पर काम कर रहा था। उसी दौरान गांव का नितिन राजपूत वहां पहुंचा। और पंचायत चुनाव की खुन्नस को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर सुमित पर नितिन अवैध असलहा से फायर कर दिया, लेकिन गोली सुमित के शरीर के बगल से निकल गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी असलहा लहराते व गाली देते हुए भाग गया। घटना की सूचना पर इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव और सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नीतू बाबू उफ़ॱर नितिन गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed