फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   panchayat chunav in etawah

महिला के लिए आरक्षित चली आ रही हेवरा की सीट पर बदलाव की मांग

Wed, 24 Mar 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in etawah
ब्लॉक क्षेत्र की हेवरा ग्राम पंचायत पिछले 25 वर्षों से लगातार महिला के लिए आरक्षित चली आ रही है। इस पर अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशन के आखरी दिन बहादुरपुर गांव निवासी नरेश चंद्र यादव ने आपत्ति की है और इसमें बदलाव कराए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

नरेश चंद्र यादव ने खंड विकास अधिकारी को दी गई आपत्ति में कहा है कि सबसे पहले वर्ष 1996 में हेवरा सीट को पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया था।
विज्ञापन

उसके बाद से लगातार यह सीट कभी अनुसूचित जाति की महिला और कभी पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होती है।
इस सीट पर करीब 40 साल तक स्व. हरगोविंद सिंह यादव और दयालु निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होते आए थे, उनके द्वारा गांव पंचायत के लोगों के बीच चुनाव न लड़ने का एलान किए जाने के बाद उनकी पौत्र वधू प्रधान रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद गत चुनाव में भी यहां अनुसूचित जाति की महिला ही प्रधान थी। नरेश यादव ने आपत्ति दाखिल करते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि बदल कर इस बार किसी पुरुष को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed