फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Palledar dies due to collision with DCM, relatives jammed

डीसीएम की टक्कर से पल्लेदार की मौत, परिजनों ने जाम लगाया

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Palledar dies due to collision with DCM, relatives jammed
जाम लगाए परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर ग्राम नगला नवल के सामने एक डीसीएम ने एक पल्लेदार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक आगरा की ओर जाने वाले वाहनों की हाईवे पर कतार लग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे रामशरण उम्र (20) पुत्र राकेश कुमार निवासी रुकुनपुरा जसवंत नगर से पल्लेदारी कर घर जा रहा था। नगला नवल के सामने गलत दिशा की ओर से आ रहा डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह, एसएसआई रमाकांत, कस्बा इचार्ज नागेंद्र मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed