फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paddy purchase closed for 20 days

20 दिन से बंद धान खरीद

Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase closed for 20 days
निवाड़ीकला। ब्लॉक महेवा क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला धान खरीद केंद्र पर सचिव के निलंबन के बाद धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिम्मेदार अधिकारी भी सही जानकारी न देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे है।
विज्ञापन

मजबूरन क्षेत्रीय किसान अपनी फसल को औने पौने दामों में निजी आढ़तों पर बेचने को मजबूर है। किसानों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहकारी संघ निवाड़ीकला को धान खरीद केंद्र बनाया था।
विज्ञापन

केंद्र पर बिना कांटा बांट लगाए ही 2200 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई। जिसकी सुगबुगाहट जब क्षेत्रीय किसानों को हुई तो उन्होंने केंद्र प्रभारी की शिकायत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने केंद्र प्रभारी को तत्काल रूप से निलंबित कर दिया। किसानों को जल्द ही विधिवत रूप से तौल शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया।
बीस दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। बीते दिनों जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया था कि नए केंद्र प्रभारी को तैनात करने का आदेश जिलाधिकारी ने कर दिया है।
केंद्र पर अभी तक खरीद शुरू ही नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश का भी विभाग के अफसरों पर कोई असर नहीं है।
भरथना मंडी में आज धरना देंगे किसान
धान उत्पादक किसानों के धान की खरीद न होने पर उप्र किसान सभा इटावा के नेतृत्व में तीन जनवरी को धरना दिया जाएगा। किसान सभा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह और मंत्री आपेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार प्रयास करने के बाद भी किसानों की फसल की लूट हो रही है।

तहसील भर के किसान तीन जनवरी को भरथना मंडी समिति में प्रात: 11 बजे बड़ी संख्या में आकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed