फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paddy crop standing on 20 bigha of grazing land was confiscated.

Etawah News: चरागाह की 20 बीघा जमीन पर खड़ी धान की फसल कुर्क

Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop standing on 20 bigha of grazing land was confiscated.
ताखा। तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। चरागाह की जमीन पर कब्जा कर धान की फसल उगाने के मामले में विभाग ने करीब 20 बीघा भूमि पर खड़ी फसल कुर्क कर ली है। वहीं, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों में सौ से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ताखा तहसील क्षेत्र के सरसईनावर और रुद्रपुर चमरपुर समेत विभिन्न गांवों में चरागाह की सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेती किए जाने के मामले सामने आए हैं। इन जमीनों का उपयोग गोवंशों के चारे और विचरण के लिए होना चाहिए, लेकिन अतिक्रमण के कारण उनका मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। चरागाह की भूमि पर कब्जे से निराश्रित गोवंशों के लिए चारे और चराई का संकट पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, गोवंशों के खेतों में पहुंचने से किसानों को भी फसलों के नुकसान की समस्या झेलनी पड़ती है। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर तहसील प्रशासन सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चला रहा है। राजस्व विभाग जमीनों का सत्यापन कर अवैध कब्जों को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चरागाह और ऊसर की जमीन पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे के मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed