फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PAC soldier sacked for indiscipline and criminal act

अनुशासनहीनता व आपराधिक कृत्य में पीएसी का सिपाही बर्खास्त

Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
PAC soldier sacked for indiscipline and criminal act
इटावा। 28वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही सोमेंद्र सिंह को सेनानायक हिमांशु कुमार ने शुक्रवार को अनुशासनहीनता व आपराधिक कृत्य के आरोप में बर्खास्त कर दिया। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में कंट्रोल रूम को फोन कर गालियां देने के मामले में सिपाही पर यह कार्रवाई हुई है। हालांकि एटा जिले के इस सिपाही पर आगरा व सीतापुर जिलों में संपत्ति चोरी व जबरिया वसूली के मुकदमे भी दर्ज हैं। उसकी नौकरी का रिकार्ड भी बेहद खराब रहा है।
विज्ञापन

वाहिनी के सहायक सेनानायक निशांक शर्मा ने बताया कि बर्खास्त आरक्षी सोमेंद्र सिंह को उत्तरप्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारी नियमावली (दंड एवं अपील) 1991 के नियम 8(2)बी के तहत पदच्युत किया गया है। एटा जिले के नगला पडियार गांव निवासी सोमेंद्र वर्ष 2006 बैच का आरक्षी है। गत अक्तूबर में अलीगढ़ से तबादला होकर आया था। तब भी वह निलंबित चल रहा था। 14 साल की नौकरी में बर्खास्त सोमेंद्र के विरुद्ध कई मामलों में विभागीय कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान में उसके खिलाफ सीतापुर में ड्यूटी के दौरान अपनी इंसास राइफल से 20 राउंड हवाई फायरिंग करने के मामले में विभागीय जांच चल रही है। उसे 12 बार परिनिंदा (मिसकंडक्ट)और पांच बार अर्थदंड से दंडित भी किया जा चुका है। अब तक की नौकरी के दौरान उसे छह अलग-अलग मामलों में निलंबित किया जा चुका है। दो बार न्यूनतम वेतन से दंडित हुआ है। वर्ष 2019 में उसकी चरित्र पंजिका में खराब टिप्पणी अंकित है। उस पर आगरा जिले के ताजगंज थाना में अपराध संख्या 813/2011 के तहत चोरी की संपत्ति में धारा 409, 411 व पीएसी एक्ट की धारा 6ग और सीतापुर जिले की कोतवाली में अपराध संख्या 510/2014 के तहत धोखाधड़ी व जबरिया वसूली के मुकदमे दर्ज है। ये कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक सेनानायक ने बताया कि बर्खास्त सिपाही को कई अवसर देने के बावजूद उसके रवैये में सुधार नहीं आया। 14 मई बृहस्पतिवार दोपहर को उसने अनुशासनहीनता की सीमा पार करते हुए शराब के नशे में वाहिनी के कंट्रोल रूम फोन करके गालीगलौज की। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वाहिनी के सेनानायक हिमांशु कुमार ने आरक्षी सोमेंद्र सिंह को शुक्रवार 15 मई को बर्खास्त कर दिया। उस पर बैरक में शराब पीने, सार्वजनिक रूप से साथी कर्मियों से गाली गलौज करने के भी आरोप हैं। उन्होंने कहा कि पीएसी में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार व आपराधिक कृत्य पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed