{"_id":"61cc9f6722125d53624b3c04","slug":"ovarabrij-par-kantenar-palata-etawah-news-knp6724476195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर कंटेनर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर कंटेनर पलटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। सिक्सलेन हाईवे कानपुर-इटावा मार्ग पर ओवरब्रिज के ऊपर रखे पत्थर से टकराकर मंगलवार की रात कंटेनर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, जिससे बिजली का एक पोल टूट गया।
हालांकि, तार नहीं टूटा, वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था। चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। उधर, 15 गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। कानपुर-इटावा सिक्सलेन हाईवे पर मंगलवार को रात आठ बजे ओवरब्रिज के ऊपर बिजली के पोल के सामने बड़े पत्थरों से कंटेनर टकरा गया, जिससे वह पलट गया।
कंटेनर की स्टेपनी ओवरब्रिज से नीचे सर्विस रोड पर जाकर गिरी। चालक अशरफ अली ने बताया कि बनारस से कंटेनर लेकर हरियाणा जा रहा था। ओवरब्रिज पर रखा पत्थर रात में दिखाई नहीं दिया, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
कंटेनर पलटने से मार्ग जाम हो गया। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंची। बिजली के पोल के क्षतिग्रस्त होने से दोनों सिक्सलेन मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर सर्विस रोड से वाहनों को निकाला गया।
बिजली की आपूर्ति रोकने पर एक घंटे बाद ओवर ब्रिज से यातायात चालू हो सका। बकेवर में सिक्सलेन के ओवरब्रिज से बकेवर बिजलीघर से पटिया और लुधियानी फीडर के लिए 11 हजार केवी की लाइन निकली है।
बिजली विभाग ने पोलों को बचाने के लिए बड़े पत्थर रखे हुए हैं। उधर, पोल टूटने से रात में करीब आठ बजे से बकेवर बिजलीघर के पटिया फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली विभाग की टीम ने रात में आपूर्ति बंद कर आवागमन तो चालू करा दिया था, लेकिन आपूर्ति बंद ही रही। बुधवार को देर शाम तक पटिया फीडर क्षेत्र के करीब 15 से अधिक गांवों की आपूर्ति 20 घंटे बाद चालू हो सकी। एसडीओ भूपसिंह ने बताया कि अब बिजली चालू करा दी गई है।