{"_id":"5a7c979f4f1c1bca798b883e","slug":"outside-the-police-patrol-thieves-burglar-inside","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर पुलिस की गश्त, अंदर चोर चोरी में मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर पुलिस की गश्त, अंदर चोर चोरी में मस्त
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी तिजोरी तथा बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊसराहार कस्बा स्थित थाने से चंद कदम दूर सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दस लाख रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने बगल में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को भी निशाना बनाकर टीवी, पंखे चोरी कर लिए। खास बात यह है कि दुकान के सामने ही पुलिस रात भर गश्त करती रही और चोर दुकान के भीतर चोरी करते रहे। ताबड़तोड़ दो चोरियों होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
बुधवार रात कस्बा के मुख्य तिराहे पर मां वैष्णो ज्वैलर्स है। चोरों ने मकान के ऊपर सीढ़ियों पर लगी एक छोटी सी लोहे की खिड़की के ताले को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया इसके बाद सीढ़ियों से चोर नीचे दुकान तक पहुंच गए। उन्होंने दुकान में रखी तिजोरी को बेलचे एवं अन्य औजारों की मदद से तोड़ दिया। तिजोरी में रखें 13 किलो चांदी के आभूषण एवं 65 ग्राम सोने के आभूषण व नगद दो लाख चालीस हजार रुपये समेट लिए। इसके बाद चोरों ने बगल में अंकित गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बनाया। इस दुकान से चोरों ने बत्तीस हजार रुपये नगद, दो एलसीडी टीवी, आठ पंखे, 10 प्रेस चोरी कर लिए, पूरा सामान समेटने के बाद चोर ऊपर सीढ़ियों के सहारे से पीछे कूद कर निकल गए।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब सराफा व्यवसाई उमेश गुप्ता और श्रीनारायण गुप्ता अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर खोला तो पूरी दुकान बिखरी पड़ी थी और तिजोरी टूटी थी, पीछे के दरवाजे खुले देख ऊपर जब सीढ़ियों के सहारे पहुंचे तो खिड़की का ताला टूटा था, आभूषणों के कुछ खाली डिब्बे मकान की छत पर ही पड़े थे। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राहुल पांडे, प्रभारी क्षेत्राधिकारी भरथना, उप जिलाधिकारी ताखा घनश्याम वर्मा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष की सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता सराफा की दुकान में पहुंचकर ऊपर छत पर जा पहुंची, जिसके बाद वह मकान के पीछे बने टावर के समीप तक पहुंचा। इसके बाद आगे नहीं गया। उमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि रोज की भांति वह दुकान को शाम 7 बजे बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
चोर पुलिस से बेखौफ होकर कर रहे चोरी
जिस तरह चोरों ने थाने से महज 50 मीटर दूर मैन तिराहे पर सराफा की दुकान को निशाना बनाया उससे साफ जाहिर होता है कि चोर पुलिस से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दुकान के बाहर ही पुलिस की पिकेट पूरी रात रहती है। जिस तरह से चोरी की गई है उससे इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि चोरों ने चोरी करने से पहले दुकान के आसपास दो-चार दिन पहले जाकर पूरा जायजा लिया और पूरे मकान में सबसे कमजोर कड़ी सीढ़ियों को मानकर वहीं से प्रवेश किया। दुकान के बाहर चैनल और शटर लगे हुए हैं इसलिए मकान के छत पर पहुंचकर सीढ़ियों में लगी छोटी सी खिड़की का ताला तोड़कर चोर आराम से नीचे उतर आए और मकान खाली होने का पूरा फायदा उठाकर इत्मिनान से चोरी कर ले गए।
व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं अरुण कुमार गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह वर्मा, महामंत्री संजू बाबू, नरेंद्र मोदी विचार मंच के मंडल अध्यक्ष प्रिंस तिवारी एवं महामंत्री अनिल कौशल ने थाना पुलिस से तुरंत घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है।