फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Out of 2.99 lakh children, 2.98 lakh received the polio dose; 974 children were missed.

Etawah News: 2.99 लाख में 2.98 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक, 974 बच्चे छूटे

Wed, 08 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Out of 2.99 lakh children, 2.98 lakh received the polio dose; 974 children were missed.
इटावा। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बीमारी से बचाने को 28 जून से सात जुलाई तक अभियान चलाकर दवा पिलाई गई। जिले में चिह्नित 2.99 लाख बच्चों में 2.98 लाख बच्चों ने पोलियो की खुराक पी जबकि 974 बच्चे पोलियो की खुराक पीने से छूट गए।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने 28 जून को संयुक्त जिला अस्पताल में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की थी। जिले में पोलियो अभियान के तहत जिले में 2,99,538 बच्चे पंजीकृत किए गए थे। 28 जून से सात जुलाई तक अभियान चलाकर कुल 2,98,564 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई है। लक्ष्य के सापेक्ष 974 बच्चे पोलियो की दवा पीने से छूट गए।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों और शहरी क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलिया रोधी दवा पिलाई गई। अभियान के तहत इस बार सबसे कम कवरेज चकरनगर और ताखा ब्लॉक में देखने को मिला। ब्लॉक ताखा में जहां 24,736 बच्चों को दवा दी गई। वहीं ब्लॉक चकरनगर में केवल 14,720 बच्चों को ही खुराक मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार यह रही स्थिति
इटावा अर्बन: 41,690
भरथना: 46,436
जसवंतनगर: 43,292
सैफई: 36,166
महेवा: 32,545
बढ़पुरा: 30,428
बसरेहर: 28,451
ताखा: 24,736
चकरनगर: 14,720
--------------------
वर्जन---
जिले में 28 जून से सात जुलाई तक अभियान चलाकर जीरो से पांच साल के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। इस अभियान में 974 बच्चे दवा पीने से छूट गए। इसमें वहीं, बच्चे सम्मलित हैं जो घर पर नहीं मिले या बाहर छुट्टियों पर गए हुए थे।
-डॉ. सत्येंद्र यादव, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed