{"_id":"5f25b1658ebc3e9bfe53b3e6","slug":"other-etawha-news-knp574569415","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में सोते रहे परिजन, जेबर-नगदी लेकर फरार हो गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में सोते रहे परिजन, जेबर-नगदी लेकर फरार हो गए बदमाश
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो मोहल्लों में शुक्रवार रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। एक-एक कर तीन घरों को निशाना बनाया। हालांकि दो घरों में लोगों के जाग जाने पर चोर माल नहीं ले जा सके। एक घर से सोने-चांदी के जेवर सहित तीन हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने से मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
शुक्रवार रात मोहल्ला गांधीनगर निवासी संतोष कुमार पुत्र वृंदावन के घर की छत पर चढ़े चोर आंगन में सो रहे परिजनों के बीच से निकलकर कमरों में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में रखे बक्से और संदूक खोलकर सोने का नाक का फूल, सुई-धागा, चांदी की एक जोड़ी पायल, बिछिया के अलावा 3 हजार रुपये चुरा लिए। गृहस्वामी संतोष कुमार ने बताया कि वह बिजली डेकोरेशन का काम करता है। घर में घुसे बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
वहीं मोहल्ले की एक अन्य गली निवासी प्रमोद पुत्र मोतीराम ने बताया कि गुरुवार की रात को घर में चोर घुसे होने का अंदेशा होने पर परिजनों को जगाया। जिसकी आहट सुनकर बदमाश भाग निकले। उनके घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। सुबह जागने पर घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी, जिसे पड़ोसियों से खुलवाया गया।
विज्ञापन
पास के मोहल्ला महावीरनगर निवासी मोहन वर्मा पुत्र रामशंकर के घर पर मुख्य दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर सीढ़ियों से चढ़कर बदमाश दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दाखिल हो गए। बदमाशों ने कमरे में रखी लोहे की अलमारी और अन्य सामान खंगाल डाला। लेकिन कोई कीमती सामान हाथ न लगने पर खाली हाथ ही लौट गए। मोहन वर्मा ने बताया कि वह परिजनों के साथ नीचे सो रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे जब वह दूध लेने के लिए बाहर निकले तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। आशंका होने पर ऊपर बने कमरे में गए तो समान बिखरा पड़ा था। बदमाश ताला तोड़ने की लोहे की रॉड छोड़कर फरार हो गए। एक ही रात में तीन घरों को बदमाशों द्वारा निशाना बनए जाने से मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं सूचना पर कस्बा पुलिस ने तीनों घरों में पहुंचकर घटना की जानकारी कर पड़ताल की।