फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

इटावा : तुलसीदास जयंती पर हुई निबंध प्रतियोगिता में जीती प्राची

Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
निबंध प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाली छात्राएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। विकास परिषद तुलसी ने गुरुवार को महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज में गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्राची दीक्षित ने प्रथम, प्रीती ने द्वितीय और नूर सबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बृजानंद शर्मा ने कहा कि यदि हमें प्रभु श्रीराम को पाना है तो उनके मानव रूपी जीवन के आदर्श चरित्र को अपनाना होगा। राजपाठ खुशी से त्यागने की सीख हमें रामचरितमानस से मिलती है। विश्व में कोई ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं जहां चौदह वर्ष तक शासन सिर्फ खड़ाऊ से चला हो।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कवि रोहित चौधरी ने कहा कि त्याग व समर्पण की शिक्षा हमें मानस से ही मिलती है। यदि मुक्ति मार्ग चुनना चाहो तो रामचरितमानस के सिद्धातों को अपनाओ। तुलसी शाखा की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना ने कहा कि प्रत्येक छात्रा जो प्रतिदिन कम से कम दो चौपाई रामचरितमानस की अवश्य ही पढ़नी चाहिए। इससे उनके जीवन में उन्नति, सुख, शांति व समृद्धि अवश्य ही आएगी। पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त रामबोला, तुलसी बाबा ने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया। उनका साहित्य समाज को युगों-युगों तक दिशा देने का कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष अंजू चौधरी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में खुशी, स्नेहा, नूतन, आफरीन, संजना, तनिशा, श्रेया, सुहाना, खुशी, इबरा का सांत्वना पुरस्कार दिया यगा। प्रधानाचार्या सुमन यादव, मंजू सिंह, महिला संयोजिका रश्मि यादव, व अवधेश कुमार ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका कल्पना गुप्ता, रीता कुमारी, विभा, वंदना सक्सेना, आकांक्षा यादव प्रेरणा, रजनी पाल ने सहयोग किया।

इनसेट
तुलसीदास की जयंती मनाई
जसवंतनगर। अखिल भारतीय विप्र एकता मंच उप्र ने भी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। अपराध निरोधक समिति के जिला सह सचिव अभिषेक शुक्ला तथा समिति के सदस्य आलोक पाराशर ने तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज में व्याप्त आधुनिक बुराइयों को दूर करने हेतु हमें समाज के साहित्य, विज्ञान, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार में अहम योगदान देने वाले महानपुरुषों को भी साथ लेकर चलना होगा। कहा कि महापुरुषों के विचार समाज को नई ऊर्जा देते हैं। नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed