फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

इटावा: राष्ट्रध्वज के शिल्पी पिंगली वैकैय्या की जयंती की विद्यालयों में रही धूम

Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
फोटो संख्या 19- नारायण कालेज में जयंती समारोह में भाग लेते बच्चे - फोटो : ETAWAH
इटावा। राष्ट्रीय ध्वज के शिल्पकार डॉ. पिंगली वेंकैया की जयंती पर मंगलवार को स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान और झंडा गीत का गाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शहर के नारायण स्कूल आफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग (केसरिया, सफेद और हरा) सभी धर्मों की समानता के प्रतीक हैं। इन तीनों का रंगों का अपना विशेष महत्व है। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने पिंगली के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

ताखा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार विद्यालयों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान, झंडा गीत गाया गया। बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पिंगली का जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। जिला स्काउट मास्टर अच्युत कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे। तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, थाना ऊसराहार, ग्राम पंचायत सचिवालयों, सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्रों, समेत 162 परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार एसएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान का गायन किया। गोपियागंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका ऋचा पोरवाल, आशुतोष कुमार, आंगनबाड़ी सहायिका गुड्डी बेगम और छात्र मौजूद रहे। बनामई में ग्राम प्रधान ब्रजराज सिंह व सचिव अनुष्का दुबे की मौजूदगी में पंचायत सचिवालय पर तिरंगा फहराया गया।
जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों में सुबह आठ बजे ध्वज फहराया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बीईओ प्रवीन कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैनपुर नागर में तिरंगा फहराया। राजेश जादौन, सत्यनारायण प्रसाद, पुष्पा यादव, नीरज यादव मौजूद रहे।

निवाड़ीकला संवाद प्रतिनिधि के अनुसार इकनौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने ध्वज फहराया। चंद्रजीत सिंह, शिक्षक राहुल त्रिपाठी, रवि यादव, आकांक्षा गोयल, पूजा, अर्चना और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फोटो संख्या 20- पूर्व मावि जैनपुर नागर में तिरंगा कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं

फोटो संख्या 20- पूर्व मावि जैनपुर नागर में तिरंगा कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed