फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

थाने के सामने खड़े भारी वाहन जाम का बन रहे कारण

Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
सेंटमेरी कॉलेज के सामने जाम खुलवाता पुलिस कर्मी - फोटो : ETAWAH
इटावा। सेंट मेरी इंटर कॉलेज की छुट्टी के समय बुधवार को भी जाम लग गया, हालांकि जानकारी होते ही पुलिसकर्मी पहुंच गए और बेतरतीब खड़े 13 वाहनों के चालान काटे। बच्चों के स्कूल से निकलते समय ट्रैफिक भी रोका लेकिन जाम की समस्या का प्रमुख सिविल लाइन थाने के बाहर सड़क के किनारे खड़े जब्त वाहनों को नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

डीएम चौराहे से अंडरपास तक दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक बुधवार को फिर जाम की स्थिति रही। बच्चों को लेने आने वाले चार पहिया, बाइक, मैजिक, बसें खड़े थे। इससे आवागमन बाधित हो गया। जानकारी होते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंच गए और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान किया। छुट्टी के दौरान कुछ देर के लिए थाना के सामने वाहनों को भी रोका। बच्चे के स्कूल से निकलने के बाद वाहनों को आगे जाने दिया गया। इससे बच्चों-अभिभावकों को काफी राहत मिली। यातायात निरीक्षक राकेश वाजपेयी ने बताया कि स्कूल के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे गए है।
विज्ञापन

समस्या के लिए अभिभावक भी जिम्मेदार
अधिवक्ता हुतेश कुमार यादव ने कहा कि जाम की समस्या के लिए अभिभावक भी जिम्मेदार हैं। अभिभावक चार पहिया वाहन बेतरतीब खड़े करते हैं। ट्रैफिक के पुलिस हटते ही समस्या गंभीर होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद मंसूरी ने कहा कि छ्टुटी के समय दोनों तरफ से भारी वाहनों का आवागमन 10-10 मिनट के लिए रोक दिया जाए तो जाम की समस्या नहीं रहेगी। पहले इस तरह की व्यवस्था लागू थी।
छुट्टी के समय वाहनों को रोका जाए
जाम लगने से बहुत दिक्कत होती है
शिप्रा ने बताया कि उनके दो बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। छुट्टी के बाद जाम लगने से बहुत दिक्कत होती है। तेज धूप और गर्मी में जाम में बच्चे बेहाल हो जाते हैं।
ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि अक्सर बाइक जाम में फंस जाती है। जो बच्चे साइकिल से निकलते है उन्हें बहुत खतरा रहता है। भारी वाहनों के जाम में फंसने पर बाइक तक नहीं निकल पाती है।

बाइक तक नहीं निकल पाती है
रसूखदार आड़ी तिरछी खड़े करते वाहन
यश गुप्ता का कहना है कि पुलिस भारी वाहनों के आवागमन पर ध्यान नहीं देती। रसूखदार लोग गाड़ी आड़ी तिरछी खड़ी कर देते हैँ। ट्रैफिक पुलिस ही कुछ करे तभी हालत सुधर सकती है।

सिविल लाइन थाने के बाहर लगा लंबा जाम

सिविल लाइन थाने के बाहर लगा लंबा जाम- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed