{"_id":"612fb7158ebc3e5acc328f68","slug":"other-etawah-news-knp649570034","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह व अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह व अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। फेसबुक पर बुआ-बबुआ नाम से बने एक ग्रुप में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। सपाइयों ने ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैफई थाने में तहरीर दी है।
सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुआ-बबुआ के नाम से कुछ शरारती तत्वों ने एक पेज बनाया हुआ है। इस पर गलत व आपत्तिजनक पोस्ट कर समाज में रंजिश फैलाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही पेज पर कुछ फोटो व वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।
कार्यकर्ताओं ने एडमिन के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच करने की मांग की। सैफई ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य, विजय यादव, गुड्डू शाक्य, पवन यादव, कुलदीप, गिरीश, अमरेश शाक्य समेत कई कार्यकर्ता सैफई थाने पहुंचे। थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।