फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

20 साल की युवती दिखा, 45 साल की महिला ने शादी कराने की कोशिश

Fri, 27 Aug 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
other
सिविल लाइन थाने में पुलिस को घटना की जानकारी देता दूल्हा शत्रुघन सिंह - फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर के सिविल लाइन थाने में शुक्रवार की शाम एक युवक दूल्हे के लिबास में अपनी मां के साथ पहुंचा। वह बोला, साहब मुझे धोखा दिया गया है। शादी के लिए 20 साल की युवती दिखाई गई। जब वह शादी करने के लिए मंदिर पहुंचा, तो 45 साल की महिला दुल्हन के चोले में लाकर खड़ी कर दी गई। यह देख कर वह थाने आया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा निवासी शत्रुघन सिंह की शादी शहर के एक मोहल्ले की युवती से तय हुई थी। शत्रुघन ने बताया कि 19 अगस्त को लालपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर में उसे लड़की दिखाई गई थी।
विज्ञापन

तब उसने लड़की को पंसद कर उसे 15 हजार रुपये मुंह दिखाई भी दी थी। शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित विजयपुरा काली माता मंदिर में शादी होना तय था। वह शाम को परिवार के साथ शादी मंदिर पहुंचा तो उसके सामने पहले जो युवती दिखाई गई थी, उसकी जगह 45 साल की महिला को शादी के लिए लाकर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से शादी से मना करने के साथ ही उसने मुंह दिखाई रस्म में दी गई रकम वापस मांगी, तो लड़की पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। मौके की नजाकत देख देख वह परिवार के साथ थाने आया है। युवक ने तहरीर में गांव के दो लोगों ने नाम भी लिखे है, जिन पर शादी तय कराने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया तहरीर के आधार मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed