फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   OT siege of hospital due to death of newborn

Etawah News: नवजात की मौत में हॉस्पिटल की ओटी सीज

Wed, 17 Jan 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 17 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
OT siege of hospital due to death of newborn
बकेवर। ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने हॉस्पिटल की ओटी को सील कर दिया। मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

कस्बा में इटावा रोड पर स्थित केशव हॉस्पिटल में सोमवार को सरायमिट्ठे गांव निवासी शिव सिंह की पत्नी पूजा का ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हो गई। हालांकि हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी। कस्बा स्थित एक अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच में इसकी पुष्टि कराई थी। प्रसूता के पति और उसकी मां को जानकारी दे दी गई थी। मंगलवार को नवजात की ऑपरेशन के दौरान मौत के मामले की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम से डिप्टी सीएमओ डॉक्टर श्रीनिवास व डॉक्टर यतेंद्र राजपूत जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने हॉस्पिटल में पीड़ित शिव सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली व संचालक डॉ. राज गुप्ता से भी क्लीनिक के संबंध में जानकारी की। जांच के बाद टीम ने हॉस्पिटल की ओटी को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि क्लीनिक में जच्चा-बच्चा भर्ती हैं। उसके पति के अनुरोध पर क्लीनिक को फिलहाल सील नहीं किया गया है। महिला के स्वस्थ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। आयुर्वेद में पंजीकरण के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed