फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Order was given to fire on Kar Sevaks to protect the Constitution and follow the court order: Shivpal

संविधान की रक्षा और कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए कार सेवकों पर गोली चलाने का दिया था आदेश : शिवपाल

Fri, 19 Jan 2024 03:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Order was given to fire on Kar Sevaks to protect the Constitution and follow the court order: Shivpal
जसवंतनगर (इटावा)। संविधान की रक्षा और कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए तत्कालीन सरकार को कार सेवकों पर गोली चलवाने के आदेश देने पड़े थे। यह बात गुरुवार को एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह भी राम व कृष्ण के भक्त हैं। हर देवी-देवताओं को मानते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। 22 जनवरी के बाद वह स्वयं अपने सारे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा लाभ लेने के लिए इसका राजनीतिकरण कर रही है, जबकि देश जानता है कि मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा हमेशा झूठ बोलकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में भी राजनीतिक की जा रही है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर कई मंत्री तक भगवान श्रीराम को लेकर इस काम में जुटे हैं। उन्हें धार्मिक भावनाओं के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुए। मंहगाई, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है। सरकार सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त नहीं करा सकी, जबकि 40 हजार करोड़ रुपये गड्ढा मुक्त करने पर खर्च किए गए। इतने पैसे से प्रदेश की सड़कों पर एक लेवल हो जाता। उन्होंने बसपा पर भी हमला बोला, कहा कि बसपा ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा तो उन्हें ही लाभ मिला, एक से 10 सीटों तक पर पहुंची थी। अब मायावती दलित की बेटी नहीं दौलत की बेटी बन गई हैं। उन्होंने अपने नेताओं से हमेशा वसूली की है। तभी वह इस स्थिति पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed