{"_id":"5dffa5648ebc3e87935bafd8","slug":"opposition-parties-are-conspiring-to-trick-muslim-society-etawha-news-knp5338169166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज को बरगलाने का षड़यंत्र कर रहे हैं विपक्षी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज को बरगलाने का षड़यंत्र कर रहे हैं विपक्षी दल
विज्ञापन
इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को इटावा क्लब हाल में नागरिक संशोधन कानून के पक्ष में एक प्रबुद्ध गोष्टी का आयोजित की। मुख्य अतिथि हमीरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष संत विलास ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की गंभीरता को समझने की आवश्यकता है। इस कानून को लेकर विपक्षी दल देश की जनता, खासतौर से मुस्लिम समाज को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दल पूरे देश में इस प्रकार का माहौल बना रहे हैं, जैसे इस कानून से मुस्लिमों की नागरिकता छीन ली जाएगी। हकीकत यह है कि कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ।
भाजपा सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह कानून आजादी के 70 साल बाद बनाया गया। इस कानून को पहले ही बन जाना चाहिए था, लेकिन पहले की सरकारें देश के बारे में चिंतन नहीं करती थीं। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1947 में कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक समाज के लोग अगर स्वेच्छा से पाकिस्तान को छोड़कर भारत आना चाहते हैं तो उनकी प्रत्येक प्रकार की व्यवस्था करना भारत सरकार की प्राथमिकता होगी। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी देश की जनता को गुमराह कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे ने कहा कि आज देश की जनता नागरिक संशोधन अधिनियम के मुद्दे पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, स्नातक चुनाव के प्रत्याशी डा. मानवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रमाकांत शर्मा, जसवंत सिंह वर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, प्रशांत राव चौबे, बासु चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।संचालन शिवाकांत चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री अन्नू गुप्ता, करण सिंह राजपूत, राम कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र बघेल, रघुवीर तिवारी, हरनाथ सिंह, विमल भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी, देव प्रताप सिंह भदौरिया, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, विवेक भदौरिया, राजेश त्रिपाठी, बबुआ ठाकुर, अरुण त्रिपाठी, विकास भदौरिया, डॉ राजबहादुर यादव, रजत चौधरी, रविंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र राजावत, मंगल शुक्ला, अनूप जाटव, सुशील राजपूत, सचिंद्र सिंह चौहान, महेश गुप्ता, राकेश पाल, निधि पाल, विनीता गुप्ता, बिरला शाक्य, राम कुमार दुबे, शरद त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।