फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Operation Smile parents met their Bicude children

ऑपेरशन मुस्कान में माता-पिता से मिले उनके बिछुड़े बच्चे

Fri, 22 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 22 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Operation Smile parents met their Bicude children
पुलिस लाइन के  बहुउद्देशीय हॉल में गुरुवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद बच्चों को उनके माता पिता को सुपुर्द किया।  ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत पूर्व से गुमशुदा चल रहे दो बच्चों को पुलिस द्वारा उन्हें माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन



बताते चलें कि एसएसपी मंजिल सैनी ने जनपद के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक नाबालिग बच्चों को बरामद कर उनके माता पिता के सुपुर्द करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इसी के तहत आज पुलिस लाइन में सभी थाना प्रभारियों को उनके द्वारा बरामद किए गए बच्चों को बुलाया गया। एसएसपी ने बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंपते हुए उन्हें पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी ने तीन बच्चों को एवं नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान क्षेत्राधिकारी नगर शिवराज सिंह द्वारा एक बच्चे को नगद पुरस्कार  दिया गया । यह बच्चे दुकान पर काम करने के साथ पढ़ाई भी करते हैं।

इस मौके पर एएसपी लल्लन सिंह, एएसपी अपराध  महात्मा प्रसाद, सीओ सिटी शिवराज, सीओ जसवंतनगर विनय चौहान, सीओ सैफई अरूण कमार दीक्षित सीओ भरथना राघवेन्द्र सिंह राठौर सीओ चकरनगर रामकृपाल  भारतीय, सीओ लाइन चन्द्रदेव यादव सीओ अपराध पवित्रमोहन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

भरथना थाना द्वारा 6 बच्चों रोशन कुमार पुत्र पप्पू महतो निवासी तिलंगई जनपद सीतामढ़ी बिहार, विजय कुमार पुत्र तिजौरी निवासी भण्डारा जनपद सीतामढी बिहार, पवन पुत्र विनोद कठेरिया निवासी विरौंधी थाना भरथना इटावा, प्रशान्त पुत्र स्व. महावीर सिंह निवासी बहादुरपुर थाना भरथना, संजीव पुत्र राम सिंंह निवासी बहादुरपुर थाना भरथना, कपूनम पुत्री बलवीर सिंह निवासी पचपेडा थाना बेला औरैया को उनके माता पिता को सपुर्द किया। पूनम भरथना से गुमशुदा थी।

 थाना बकेवर द्वारा बरामद किए गए 5 बच्चे गौतम पुत्र राजू निवासी उंचा थाना अजीतमल औरैया, अजय कुमार पुत्र होरी लाल निवासी विद्याविहार कालोनी थाना बकेवर इटावा, मोमीन पुत्र सौकीन निवासी महेवा थाना बकेवर, आसिफ पुत्र इकलाख निवासी अम्बेडकर नगर थाना इकदिल इटावा, सरताज पुत्र मुसीक खां निवासी कस्वा व थाना कुर्रा मैनपुरी को उनके माता पिता के सुपुर्द किया। सरताज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगद 500 रुपए पुरस्कार दिया। सरताज काम के साथ बकेवर के स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है।

इसी तरह थाना बढपुरा द्वारा बरामद किए गए 2 बच्चे सुरजीत पुत्र राम सिंह निवासी दवाह हविलिया थाना बढपुरा इटावा, अनुज पुत्र मुनीम निवासी उदी मोड थाना बढपुरा को उनके माता पिता के सुपुर्द किया। थाना इकदिल द्वारा बरामद 3 बच्चे आदिल पुत्र मुस्कार निवासी बेसरमऊ, लईक पुत्र अनीस निवासी बेसरमऊ,इमरान पुत्र दिल

साद निवासी अड्डा टीला थाना फ्रैण्ड्स कालोनी तथा थाना बलरई द्वारा बरामद सुबोध पुत्र रामकेश , शिवम पुत्र लाखन सिंह , सनी कुमार पुत्र श्याम सुन्दर निवासीगण विकास नगर थाना बलरई,आदेश बाबू पुत्र नरेश बाबू निवासी रेलवे स्टेशन बलरई को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


 इसके अलावा थाना पछांयगांव द्वारा बरामद तीन बच्चे, थाना सहसों द्वारा तीन, भरेह थाना द्वारा बरामद 6 बच्चे, थाना जसवंत नगर द्वारा तीन बच्चे बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed