फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Open LPA Lab in University of Medical Sciences

टीबी के गंभीर मरीजों के सैंपल की जांच अब सैफई में भी हो सकेगी

Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Open LPA Lab in University of Medical Sciences
सैफई । उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में बनी एलपीए (लाइन प्रोब एसे) लैब का निरीक्षण कुलपति प्रोफेसर रमाकांत यादव ने किया। बताया कि एलपीए लैब को मान्यता मिलने से टीबी के गंभीर मरीजों के सैंपल की जांच अब विश्वविद्यालय में ही संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

पहले इस जांच को आगरा भेजना पड़ता था। जिससे रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता था। अब विश्वविद्यालय में ही जांच हो सकेगी। 72 घंटे में टीबी के गंभीरता की पहचान हो जाएगी। एलपीए लैब प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि एलपीए लैब विश्वविद्यालय के माइक्रोबायलॉजी विभाग में बनकर तैयार है। इस लैब के चालू हो जाने के बाद आसपास के तकरीबन चार से पांच जनपदों के ड्रग रेजिस्टेंट टीबी रोगियों की समय पर जांच और इलाज सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एलपीए लैब की सुविधा प्रदेश के कुछ गिने-चुने चिकित्सा संस्थानों में ही उपलब्ध है। देश से 2025 तक टीबी को पूरी तरह खत्म करने की मुहिम में एलपीए लैब बेहद महत्वपूर्ण होगा। निरीक्षण के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राजेश कुमार वर्मा तथा फैकेल्टी धर्मेद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed