फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   OPD of district hospital remained full, 1650 patients came

Etawah News: जिला अस्पताल की ओपीडी रही फुल, 1650 मरीज आए

Mon, 11 Sep 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
OPD of district hospital remained full, 1650 patients came
इटावा। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 1650 रही। पर्चा बनवाने के काउंटर से लेकर, मरीजों के कक्ष के सामने, पैथोलॉजी लैब और दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इनमें किट से डेंगू की 42 मरीजों की जांच हुई, जिसमें नौ संदिग्ध डेंगू मरीज मिले। जबकि 80 मरीजों ने मलेरिया की जांच कराई।
विज्ञापन

वायरल से ग्रसित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। पैथोलॉजी लैब में खून की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक रही। मरीज न सिर्फ लाइन लगाए खड़े रहे बल्कि बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। करीब सवा तीन सौ से अधिक मरीजों ने जांच कराईं। किट से हुई डेंगू जांच में सुंदरपुर के हर्ष, दीप्ति, करमपुर की सुषमा देवी, गांव गुड़िया टीकू के जगदीश व कुनाल, ईश्वरीपुरा के अभिषेक, कांशीराम कॉॅलोनी की शिवरानी, विजयपुरा के चिराग व सपना में डेंगू के लक्षण मिले। जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में सोमवार को भर्ती मरीजों की संख्या आठ थी। इनमें सरायमलपुरा बसरेहर के कुलदीप, कांशीराम कॉलोनी की शिवानी, 28 पीएसी बटालियन के पास रहने वाले विजय कुमार, सिरसागंज की गीता देवी, भरथना की पूनम, इकदिल के नफीस, वैदपुरा की मोना व फ्रेंड्स कॉलोनी की शंकुतला देवी डेंगू के संदिग्ध मरीज हैं।
विज्ञापन

राहतपुरा स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवानी ने बताया कि दो दिन से भर्ती हैं। अभी ज्यादा आराम नहीं है। लेकिन किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। सिरसागंज निवासी गीता देवी ने बताया कि वह दो दिन से भर्ती हैं। कमजोरी ज्यादा है। तीन दिन से पेट में दर्द हो रहा, बुखार भी आ रहा है, डॉक्टर देख चुके हैं। कठफोरी में जांच कराने पर डेंगू निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग चिकित्सक डॉ.पीके गुप्ता ने बताया कि शिुश वार्ड में आठ बच्चे भर्ती हैं। इनमें बकेवर की नौ वर्षीय अमीना को चार दिन से बुखार आ रहा है। सोमवार को 103 डिग्री बुखार होने पर बच्चे की मां पानी की पट्टी माथे पर रख रहीं थीं। बताया एक महीने में दूसरी बार तबीयत खराब हुई है। गांव बुआपुर की साढ़े छह साल की मोनिका बुखार की वजह से सात दिन से भर्ती हैं। मां के अनुसार बेटी को एक दिन छोड़कर बुखार आ रहा है। प्लेटलेट्स भी घटी है।

कुनैरा की पांच वर्षीय आरती तीन दिन से बुखार की वजह से भर्ती हैं। जबकि कुदरकोट के तीन वर्षीय राज को छह दिन से बुखार आ रहा है। मां ने बताया कि तेज बुखार की वजह से प्लेटलेट्स घट गई है। गांव अलीपुर बिधूना की नौ महीने की माही, उर्दू मोहल्ला की छह वर्षीय नूर फात्मा, कांशीराम कॉलोनी के चार साल के अश्वनी भी बुखार की वजह से भर्ती हैं। डॉ.पीके गुप्ता ने बताया कि चार बच्चे डायरिया के भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed