फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   opareshan ke baad mahila kee maut, parijanon ka hangaama

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
opareshan ke baad mahila kee maut, parijanon ka hangaama
इटावा। महिला जिला चिकित्सालय में प्रसव का ऑपरेशन करने के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने समेत कई आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धनुआ खेड़ा गांव निवासी संजीव ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

सबसे छोटा बच्चा नौ महीने का है। उसने पत्नी ममता देवी (30) का चार माह के गर्भ का ऑपरेशन जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन के कुछ देर बाद ममता की अस्पताल से छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कागज भी अपने पास रख लिए। देर शाम पत्नी को वह अस्पताल से घर लेकर पहुंचा। मध्य रात्रि में ममता की तबीयत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे ममता को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजीव का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही से ऑपरेशन किया। केस बिगड़ने पर मामता को जबरदस्ती अस्पताल से घर भेज दिया था। इसकी वजह से ममता की मृत्यु हो गई है।
उधर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे और पांच बजे के बीच में ममता को इमरजेंसी में लाया गया था।

उसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। परिजनों ने कहीं और जगह ऑपरेशन कराया था। जिस कारण से ब्लीडिंग अधिक होने से मृत्यु हुई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed