फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only nine units of blood left in the blood bank

Etawah News: ब्लड बैंक में सिर्फ नौ यूनिट खून बचा

Sat, 10 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Only nine units of blood left in the blood bank
(फोटो संख्या 04) ब्लड बैंक में रखे फ्रीजर। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टॉक में खून की लगातार कमी बनी हुई है। छह जून को मात्र एक यूनिट खून था, जो सात जून को बढ़कर 13 यूनिट हो गया। जो आठ जून को 14 यूनिट हो गया, लेकिन नौ जून को खून की मात्रा घटकर नौ यूनिट रह गई। यानी पांच यूनिट खून कम हो गया।
ब्लड बैंक में 650 यूनिट खून रखने की क्षमता है। इसके लिए तीन फ्रीजर हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने मरीजों के लिए खुद ही खून देना पड़ रहा है। जिसमें रक्तदाता ग्रुप अथवा इटावा हेल्प डेस्क की ओर से रक्तदाता आकर जरूर स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं, लेकिन इससे ब्लड बैंक को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में आठ ग्रुप का स्टॉक होना चाहिए, लेकिन स्टॉक में चार ग्रुप का खून ही स्टॉक में उपलब्ध है। इसमें ए पॉजिटिव का चार, एबी पॅॅजिटिव व ओ निगेटिव का दो व बी निगेटिव का एक यूनिट खून था। जबकि ए निगेटिव, बी पॉजिटिव,एबी पॉजिटिव व ओ पॉजिटिव ग्रुप के खून की मात्रा शून्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि ब्लड बैंक एनीमिया ग्रसित है लेकिन कोई भी समाजसेवा या रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान करने नहीं आ रहे हैं। जबकि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन इस बार भी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान दिवस का आयोजन कर रहा है। कुछ रक्तदाताओं ने 14 जून को स्वैच्छापूर्वक रक्तदान करने का आश्वासन दिया है।
फाउंडेशन का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महादानी ब्लड बैंक आकर स्वैछापूर्वक रक्तदान करें। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नीतू द्यवेदी ने जनपद के समस्त समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से रक्तदान करने की अपील की है।

इन्हें मिलता है निशुल्क खून
ब्लड बैंक से बीपीएल कार्ड धारक, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया व स्किल सेल एनीमिया एवं जीवनपर्यंत रक्त की आवश्यकता वाले मरीज, एड्स रोगी, जननी सुरक्षा योजना की महिला लाभार्थी एवं लावारिश, कैदी व दिव्यांगों को निशुल्क खून दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed