फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only 22 motorists broke traffic rules in three months

Etawah News: तीन माह में सिर्फ 22 वाहन सवारों ने तोड़े यातायात नियम

Thu, 05 Feb 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Only 22 motorists broke traffic rules in three months
इटावा। पुलिस और परिवहन विभाग के दावों के बावजूद बाइक व कार सवार यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार हैं कि हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो तीन बार गलतियां करने पर परिवहन विभाग ने तीन माह में 22 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) ही निरस्त किए हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार अगर कोई तीन या इससे अधिक बार गलती दोहराता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। इसी के तहत नवंबर से जनवरी तक तीन से अधिक बार चालान कराने के बाद भी नियमों का पालन न करने वाले 22 लोगों के ही लाइसेंस निरस्त किए जा सके हैं जबकि नवंबर से जनवरी तक 1,231 से अधिक लोगों के चालान परिवहन व यातायात पुलिस ने किए हैं जो हेलमेट व सीट बेल्ट या काली फिल्म लगाकर यातायात नियमाें की अनदेखी कर रहे थे।
विज्ञापन



यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक भी कर रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बिक रहे 200-250 रुपये के हेलमेट की क्वालिटी घटिया है। ऐसे हेलमेट चालान से तो बचा लेंगे, पर हादसा हुआ तो ये जान नहीं बचा पाएंगे। इन हेलमेटों पर आईएसआई मार्का नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात विभाग से जिन लाइसेंसों को निरस्त करने के लिए लिखकर आता है। उनको निरस्त कर दिया जाता है। लोगों को बिना हेलमेट तो बाइक पर बैठना ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed