फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Online application of the CM block booby

ऑनलाइन आवेदन में सीएम का ब्लाक फिसड्डी

Fri, 15 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 15 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्डों

विज्ञापन
के ऑनलाइन आवेदन में महेवा ब्लाक सबसे अव्वल है, जबकि सीएम अखिलेश यादव का ब्लाक सबसे फिसड्डी है। अब तक जनपद के करीब 54 हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। महेवा ब्लाक क्षेत्र के 13860 लोगों ने राशनकार्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, जबकि सैफई ब्लाक के सिर्फ 1161 लोगों ने ही आवेदन किए हैं।

राष्ट्र्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए कंप्यूटराइज्ड राशनकार्डों को बनाने का काम चल रहा है। एक तरफ लखनऊ एनआईसी से प्राप्त परिवारों की सूची (सेस डाटा) से सर्वे हो रहा है तो दूसरी तरफ लोग खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के सेस डाटा में 2 लाख 12 हजार परिवार दर्ज हैं, लेकिन इसमें खामियां भी हैं। परिवारों का विवरण दुरुस्त नहीं है। एक परिवार में कई सदस्य हैं और वे अलग-अलग फार्म भरना चाहते हैं।

सर्वे करने वाले उनको फार्म उपलब्ध नहीं कराते। इन परेशानियों से बचने के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। महज वोटर आईडी, आधारकार्ड, मुखिया का बैंक खाता और दो फोटो से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

अब तक जिले में करीब 54 हजार लोग राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इसमें से 48384 का ब्लाकवार ब्यौरा उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक महेवा ब्लाक में 13860, बसरेहर ब्लाक में 8938, भरथना में 4414, जसवंतनगर में 4233, ताखा में 4185, बढ़पुरा में 3536, चकरनगर में 2519 एवं सैफई ब्लाक क्षेत्र में सबसे कम 1161 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।

नगरीय क्षेत्र में इटावा नगरपालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 2690, भरथना नगर पालिका में 1969, लखना नगर पंचायत में 298, बकेवर में 259, जसवंतनगर नगर पालिका में 248 और इकदिल नगर पंचायत क्षेत्र में 74 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि शासन भी ऑनलाइन आवेदन की पहल कर रहा है। इससे परिवार के संबंध में प्रस्तुत विवरण में खामी रहने की गुंजाइश नहीं होती। आवेदन स्वयं अपने परिवार के विवरण की फीडिंग पर नजर जमाए रहता है। ये आवेदन लोकवाणी या जनसेवा केंद्रों पर कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed