फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One youth died and another was seriously injured in a collision between two bikes.

Etawah News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
One youth died and another was seriously injured in a collision between two bikes.
इटावा। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम सात बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ऊसरा अड्डा निवासी संचित कुशवाहा (20) बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। वह जब नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर भगवान अड्डा के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल और वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान देर रात 11 बजे संचित कुशवाहा ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। संचित दिल्ली में ऑनलाइन टैक्सी चलाता था। वह तीन जून को ही दिल्ली से अपने घर आया था। परिवार में मां नीलम, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं।उधर, दूसरे घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर दूसरे बाइक चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed