फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One more death in Saifai road accident

सैफई सड़क दुर्घटना में एक और मौत

Fri, 11 Mar 2022 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
One more death in Saifai road accident
सैफई(इटावा)। सैफई सड़क हादसे में अस्पताल में एक और कार सवार की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या अब सात हो गई है। बुधवार को कार का टायर फटने के बाद डीसीएम से हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हुई थी। पांच घायलों में एक की मौत के बाद अब तीन का अस्पताल में इलाज हो रहा है, एक को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जसवंत नगर कस्बे के राधिका स्टूडियो में फोटोग्राफी करने वाले 10 लोग कार से मैनपुरी एक सगाई कार्यक्रम में बुकिंग पर जा रहे थे। बुधवार को सैफई थानाक्षेत्र नगला राठौर के पास कार का पहिया फट जाने से कार पलटते हुए उल्टी दिशा में चली गई, वहां सैफई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार मंजीत, शादाब, बृजमोहन, विशेष और विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। करण ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार अमन, रमन, रॉकी और विशाल राठौर सहित डीसीएम चालक चरण सिंह घायल थे। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे 30 वर्षीय विशाल राठौर पुत्र बलबीर सिंह (निवासी सुंदरपुर इटावा) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विशाल दो भाई में बड़ा था। शादी समारोह में वीडियो फोटो खींच कर यह परिवार का पालन करता था।
पिता ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप
मृतक के पिता बलबीर सिंह ने सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि बेटा इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल में आईसीयू में बेड नंबर चार पर भर्ती था।
रात में कोई भी डॉक्टर व स्टाफ वार्ड में मौजूद नहीं था। वह वहां पर मौजूद नर्स स्टाफ से विनती करते रहे लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। इस वजह से उनके बेटे की तड़प कर अस्पताल में मौत हो गई।
घायल दो फोटोग्राफर की हालत चिंताजनक
जसवंत नगर। कार और डीसीएम की टक्कर में घायल जसवंत नगर लुदपुरा गांव निवासी रमन और रॉकी की हालत चिंताजनक बनी है। इलाज सैफई मेडिकल कालेज की आईसीयू में हो रहा है। दोनों के सिर में गंभीर चोट है।

खून का रिसाव थम नहीं रहा है। एक घायल 18 वर्षीय अमन की हालत स्थिर है। डीसीएम चालक चरन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
घायलों के उच्च स्तरीय इलाज के लिए जसवंत नगर की समाजसेवी संस्थाओं ने सोशल मीडिया पर लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की है।
दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार
बुधवार को हुए सड़क दुर्घटना में जसवंत नगर कस्बे के छह लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर शोक जताया था। गुरुवार को भी कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। कस्बे के मुख्य बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed