फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   one lac peole got samajwadi party membership

सपा से जुड़े एक लाख लोग

Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
one lac peole got samajwadi party membership
वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

बीते 15 अप्रैल से शुरू हुए सदस्यता अभियान में जिले के करीब एक लाख लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। अभियान 15 जून को समाप्त हो रहा है। इसके बाद पार्टी प्रदेश में वृहद अभियान चलाएगी। जिसके तहत ब्लॉक क्षेत्र व टाउन एरिया में 20 शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

यह बात सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इस कदर बिगड़ी हुई है कि थानों में एसएसपी की जगह विधायक के हुक्म चल रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि केंद्र की सरकार को तीन साल हो चुके हैं। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। योगी सरकार के तीन महीने के कार्यकाल में जगह जगह लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार उन पर अंकुश लगाने में नाकाम है। कहा कि दोनों सरकारों की अदूरदर्शिता के चलते बेरोजगारी बढ़ी है। बालू खनन पर रोक लगाने से आम आदमी अपने घर का सपना पूरा नहीं कर पा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। यहीं नहीं, भाजपा नेताओं के खौफ से अधिकारी नौकरी छोड़ रहे हैं। इस मौके पर चंदन सिंह बघेल, ललित दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed